के सुर्यवंशी राजा किम सुरो

#कोरिया_के_सूर्यवंशी_राजा_किम_सुरों..... 

   पहली शताब्दी के एक कोरियाई राजा का नाम किम सुरो ( Kim Suro ) था । ' #सुरो ' यह सूर्य शब्द है । '#किम्' यह सिंह का अपभ्रंश है । राजाओं को सूर्यवंशी कहना या समझना वैदिक प्रथा है ।

💎 #भारतीय_राजकुल_से_विवाह_सम्बन्ध :के 

       उस समय अयोध्या में जो सूर्यवंशी हिन्दु राजा राज्य करता था उसकी कन्या से किम् सुरो का विवाह हुआ था । इससे सिद्ध होता है कि कोरिया का राजकुल भी वैदिकधर्मी , आर्य , सनातनी हिन्दु था । कोरिया का यह राजकुल आज भी स्वयं को सुर्य वंशी तथा श्रीराम जी से संबंधित बताता है। 

          कोरिया के इतिहास में लिखा है कि " ई. स. ४६ में अयोध्या की राज्यकन्या ईश्वरीय आज्ञा के अनुसार नौका से सागर पार कर कोरिया में दाखिल हुई । जिस वैदिक क्षत्रीय कोरियाई राजा से उस भारतीय राजकुमारी का विवाह हुआ वह राजा नौ फुट लम्बा था । "

💎 #कोरिया_की_राजधानी_गया :

      उस समय ' गया ' कोरिया की राजधानी थी । उसका उच्चार कोरियन् लोग 'कया' करते थे क्योंकि संस्कृत ' ग ' का उच्चार कई अन्य भाषाओं में ' क ' किया जाता है । भारत में गया नगर एक प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ - क्षेत्र है । विष्णु के तीन पवित्र चरणों में से एक वहाँ प्रस्थापित है । इससे अनुमान यह निकलता है कि कोरिया की राजधानी गया उर्फ कया इस कारण कही गई कि वहाँ भी भगवान विष्णु का प्रसिद्ध देवालय अवश्य रहा होगा ।

      वैदिक प्रथा के अनुसार प्रत्येक राजा विष्णु का प्रतिनिधि माना जाता है । कोरिया पर अधिकार रखने वाला सूर्यवंशी किम् ( सिंह ) राजकुल बड़ा प्रभावी था । सातवीं शताब्दी के जापानी दरबार में कोरिया के कई सेनानी और दरबारी अधिकारी पदों पर नियुक्त थे । यह एक प्रमाण है कि जापानी दरबार की प्रथा भी वैदिक ही थी ।

     वैदिक क्षत्रियों के राजकुल आपस में बेटी - व्यवहार रखते थे । उस प्रथा के अनुसार अनादिकाल से देश - विदेश के अनेक राजकुल आपस में विवाह - सम्बन्ध से बंधे थे । भारत - कोरिया - जापान के आपस में ऐसे ही सम्बन्ध थे ।

#अयोध्या_से_लगाव :

                  आज भी कोरिया में 70 लाख से अधिक लोग खुद को राजकुमारी सुरीरत्ना का प्रत्यक्ष वंशज मानते हैं और उत्तर प्रदेश का पवित्र आर्य नगरी अयोध्या (आर्योत्तम् भगवान श्रीराम का जन्मस्थान) उनका पैतृक घर है। हर साल सैकड़ों दक्षिण कोरियाई लोग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आध्यात्मिक यात्रा करते हैं। दक्षिण कोरिया में कई हिंदू मंदिर हैं।

#दक्षिण_कोरिया_में_हिंदू_मंदिरों_की_सूची :

(1)  श्री राधा श्यामसुंदर मंदिर - केंद्रीय सियोल

(2)  श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर - इस्कॉनमोवमेंट

(3)  श्री लक्ष्मी नारायणन मंदिर, सियोल

(4)  हिमालयन मेडिटेशन एंड योगा साधना मंदिर, सेचो, सियोल

✍️ जय मां भारती 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओ३म् 🕉️

महाराणा प्रताप के दरबारी पं. चक्रपाणि मिश्र: ज्ञान विज्ञान के एक विस्मृत एक अपरिचित एतिहासिक पात्र......

नशेड़ी ओशो के अनुसार बच्चे खुलकर नशा करें...