मुर्ख व दृष्ट लोग...
9.10.2023
"संसार में भौतिक पदार्थ भी कुछ सुख देते हैं। जैसे भोजन वस्त्र मकान मोटरगाड़ी रेडियो टीवी कंप्यूटर पंखा कूलर एयर कंडीशनर इत्यादि।" "इनके अतिरिक्त कुछ मनुष्य भी आप को सुख देते हैं। जैसे माता-पिता भाई-बहन पति-पत्नी मित्र संबंधी व्यापारी ग्राहक इत्यादि।" "इनके अतिरिक्त जो कुछ पालतू पशु होते हैं, वे भी थोड़ा-थोड़ा सुख देते हैं। जैसे कुत्ता खरगोश तोता गाय बकरी इत्यादि।"
इनमें से जो मनुष्य लोग हैं। वे भी कई प्रकार के हैं। "कोई कम बुद्धिमान हैं, कोई मध्यम स्तर के हैं, और कोई तीव्र बुद्धि वाले भी हैं। कोई ईमानदार हैं, कोई सामान्य स्तर के हैं, और कोई-कोई मूर्ख और धोखेबाज दुष्ट भी हैं।"
"मनुष्यों में से जो मूर्ख और दुष्ट हैं, वे चाहे आपकी योग्यता को समझते हैं या नहीं समझते, दोनों स्थितियों में वे तो आपको अनेक प्रकार से दुख देंगे ही।" कुछ दूसरे लोग जो ईमानदार होंगे, वे आपकी योग्यता को समझ कर आपको सुख देंगे।"
अतः अपने आसपास रहने वाले लोगों का परीक्षण निरीक्षण सदा करते रहें। "जो लोग दुष्ट प्रकृति के हैं, चाहे वे बुद्धिमान हों, चाहे मूर्ख हों, उनसे तो जरा बचकर रहें, सावधान रहें। उनसे कुछ दूरी बनाए रखें। उनसे तो अलग रहना ही बुद्धिमत्ता है। क्योंकि इसी में सुख है।"
"और जो लोग ईमानदार हैं, आपकी योग्यता का मूल्य समझते हुए आपकी सब प्रकार से सेवा सुरक्षा करते हैं, ऐसे लोगों के साथ अपना संबंध बनाए रखें, और उनके साथ मिलकर अपना जीवन जिएं। तभी आप सुखपूर्वक जीवन जी सकेंगे।"
----- "स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़, गुजरात।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें