संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तमिलनाडु बनाम सनातन: क्या यह धर्म का विरोध है या केवल शब्दों का युद्ध?

चलिए जानते हैं तमिलनाड़ु को.... तमिलनाडु के स्टालिन ने सनातन धर्म को मिटाने की बात कही है। तबसे तमिलनाडु विशेष चर्चा में है।   स्टालिन ने "सनातन धर्म" शब्द का प्रयोग किया, पेरियार पूर्व तमिलनाडु में इस शब्द का अर्थ होता है वंशवादी जातिवाद व ब्राह्मणवाद (अर्थात् वंशवादी, न कि गुणकर्म आधारीत ) । वहां तब भक्ति आंदोलन के कारण जातिवाद का प्रखर विरोध रचा बसा था। तब से वहां गुणकर्म आधारीत वर्णव्यवस्था स्वचालित हुई ! तमिलनाडु के संतों ने सदियों पहले ही "वंशवादी जातिवाद" को खारिज कर दिया था। उन्होंने वैदिक ज्ञान के 'सार' (अध्यात्म) को तो अपनाया, लेकिन उसके नाम पर होने वाले धर्म तत्व विरूद्ध 'सामाजिक शोषण' को जड़ से मिटाने की कोशिश की। इसीलिए वहां का आम हिंदू आज भी बहुत धार्मिक है, भले ही वह उन राजनीतिक शब्दों का समर्थन न करे जो उसे जातिवाद की याद दिलाते हों। यही वहां के संपूर्ण धार्मिक राजनीति का केंद्रबिंदु है । यही बात उत्तर भारत के हिन्दूओ के लिए अनभिज्ञ होने के कारण एक रहस्य है, और भ्रम का कारण भी है। (यह मूल एतिहासिक धरातल है, यानि जब पेरियार पैदा नहीं ह...