तमिलनाडु बनाम सनातन: क्या यह धर्म का विरोध है या केवल शब्दों का युद्ध?
चलिए जानते हैं तमिलनाड़ु को....
तमिलनाडु के स्टालिन ने सनातन धर्म को मिटाने की बात कही है। तबसे तमिलनाडु विशेष चर्चा में है।
स्टालिन ने "सनातन धर्म" शब्द का प्रयोग किया, पेरियार पूर्व तमिलनाडु में इस शब्द का अर्थ होता है वंशवादी जातिवाद व ब्राह्मणवाद (अर्थात् वंशवादी, न कि गुणकर्म आधारीत ) । वहां तब भक्ति आंदोलन के कारण जातिवाद का प्रखर विरोध रचा बसा था। तब से वहां गुणकर्म आधारीत वर्णव्यवस्था स्वचालित हुई ! तमिलनाडु के संतों ने सदियों पहले ही "वंशवादी जातिवाद" को खारिज कर दिया था। उन्होंने वैदिक ज्ञान के 'सार' (अध्यात्म) को तो अपनाया, लेकिन उसके नाम पर होने वाले धर्म तत्व विरूद्ध 'सामाजिक शोषण' को जड़ से मिटाने की कोशिश की। इसीलिए वहां का आम हिंदू आज भी बहुत धार्मिक है, भले ही वह उन राजनीतिक शब्दों का समर्थन न करे जो उसे जातिवाद की याद दिलाते हों। यही वहां के संपूर्ण धार्मिक राजनीति का केंद्रबिंदु है । यही बात उत्तर भारत के हिन्दूओ के लिए अनभिज्ञ होने के कारण एक रहस्य है, और भ्रम का कारण भी है। (यह मूल एतिहासिक धरातल है, यानि जब पेरियार पैदा नहीं हुआ था तब से। लेकिन पेरियार के आने और 'जस्टिस पार्टी' के उदय ने तमिल राजनीति का पूरा रुख ही बदल दिया। जो विस्तृत विषय है।पेरियार के पहले तमिलनाडु में जातिगत आरक्षण की राजनीति नहीं थी। )
वहां दो वर्ग है : (1) धर्म को साथ लेकर जातिवाद के विरोधी
(2) नास्तिकता के साथ जाति का विरोध
उपरोक्त दोनो मे पहला वर्ग obc वर्ग प्रधान व संख्या प्रबल है। दोनो मे दोनो जातिविरोधी होने के कारण समझने में उत्तर भारतीय चश्मे से भ्रम हो सकता है। बेटियार जो था इसी पहले विद्यमान जातिविरोधी आंदोलन के वर्चस्व का लाभ उठाकर उसीमेसे उसको अलग नास्तिकवादी स्वरूप में परिणत कर अपना अलग दल बनाकर एक नेता बन गया । जो स्वयं के दुराचार को भी नैतिकता के प्रश्न से दूर हटाने एक नास्तिकवादी सोच के ऊपर आश्रित विचारधारा व लिबरल वामपंथी अनुसरण पर आधारभूत संरचना चाहता था ।
तो फिर सवाल उठता है कि वहाँ के हिंदू सनातन धर्म को क्या कहते हैं? तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' शब्द के बजाय धर्म को समझने और पुकारने के अलग-अलग सांस्कृतिक और दार्शनिक तरीके हैं। चूंकि वहां का राजनीतिक और सामाजिक ढांचा 'द्रविड़ अस्मिता' पर आधारित है, इसलिए इस शब्द को लेकर वहां का दृष्टिकोण थोड़ा भिन्न है: आम बोलचाल की भाषा में वहां के लोग इसे 'हिंदू धर्म' ही कहते हैं। तमिलनाडु में मंदिरों की संख्या और भक्ति की गहराई बहुत अधिक है, लेकिन वहां के लोग अपनी पहचान को 'सनातन' शब्द के बजाय 'हिंदू' या अपनी विशिष्ट भक्ति परंपराओं से जोड़ना अधिक पसंद करते हैं। जो शैव है वे शैव मात्र कहते हैं जो वैष्णव सम्प्रदाय के है वे वैष्णव कहलाते हैं ।
तमिल मरबु (तमिल परंपरा) में ऋषि अगस्त्य का स्थान अत्यंत पूजनीय और केंद्रीय है। उन्हें केवल एक ऋषि नहीं, बल्कि तमिल सभ्यता और संस्कृति का आधार माना जाता है।
आज जो आप तमिलनाडु में देख रहे हैं—जहाँ राजनीति 'सनातन' के विरुद्ध खड़ी दिखती है—वह असल में "वंशवादी जातिवाद" के उस ऐतिहासिक रूप का विरोध है जिसने समाज में ऊंच-नीच पैदा की थी। जो अब राजनीति बन गयी है !
तमिल लोगों के लिए उनकी भाषा (तमिल) और संस्कृति (भक्ति आंदोलन) उनके धर्म का ही हिस्सा है। उन्हें जागरूक करने का सबसे प्रभावी तरीका 'तमिल भक्ति परंपरा' (जैसे नयनमार और आलवार संत) के माध्यम से जुड़ना है। अनुमानों के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या में पिछड़ी जातियों (OBC) का हिस्सा 70% से अधिक है।
वहां हिंदू समाज कई छोटे-छोटे जाति समूहों (जैसे- वन्नियार, थेवर, कोंगू वेल्लार आदि) में बंटा हुआ है।इन जातियों के लिए अपना 'आरक्षण' और 'जातीय अस्मिता' धर्म से अधिक प्राथमिकता रखते हैं।वहां के राजनीतिक दल इसी जातीय गौरव को द्रविड़ विचारधारा से जोड़ देते हैं, जिससे यह संदेश जाता है कि "सनातन धर्म राजनीति" आने से उनका आरक्षण या अधिकार कम हो सकते हैं। भले ही राजनीति में जाति हावी दिखे, लेकिन वहां के लोगों का निजी जीवन पूरी तरह धर्म (भक्ति) पर टिका है।
एक व्यक्ति जो अपनी जाति के अधिकारों के लिए द्रविड़ पार्टी को वोट देता है, वही व्यक्ति सुबह उठकर माथे पर विभूति (भस्म) या नामम (तिलक) लगाकर मुरुगन या पेरुमल (विष्णु) के मंदिर में दंडवत प्रणाम करता है। दान को क्षमा को, दया को धर्म का स्वरूप मानता है। वहां "नास्तिकता" केवल मंच पर है, जनता के दिल में नहीं। तमिलनाडु में मंदिरों में जो भीड़ और दान दिखता है, वह उत्तर भारत के कई राज्यों से कहीं ज्यादा है। वहां धर्म और जाति एक-दूसरे में गहराई से गुंथे हुए हैं, लेकिन धर्म जाति से 'नीचा' नहीं है। बल्कि, वहां के समाज में 'जाति' उनकी सामाजिक पहचान है और 'भक्ति' उनकी व्यक्तिगत/आध्यात्मिक पहचान।
तमिलनाडु में जातियां केवल ऊंच-नीच का पैमाना नहीं हैं, बल्कि वे मजबूत वोट बैंक और सामाजिक संगठन हैं। वहां का व्यक्ति गर्व से कहता है कि वह 'थेवर' है या 'वन्नियार' है, क्योंकि उसकी जाति उसे आरक्षण, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामुदायिक साथ देती है। यही कारण है कि राजनीति में 'जाति' धर्म से ज्यादा प्रभावी दिखाई देती है, क्योंकि चुनाव 'आरक्षण' और 'अधिकारों' पर लड़े जाते हैं।
वहां विवाद 'धर्म' पर नहीं, बल्कि 'शब्द' पर है।
जब वहां का कोई नेता 'सनातन' का विरोध करता है, तो आम तमिल हिंदू को लगता है कि वह "उत्तर भारतीय विशेष जाति व्यवस्था" का विरोध कर रहा है। लेकिन वही नेता अगर 'मुरुगन' या 'शैव परंपरा' के खिलाफ बोले, तो वही हिंदू जनता विद्रोह कर देगी। परिस्थिति संभाले नहीं संभाली जा सकेगी।
वहां यथार्थ में जाति धर्म से ऊंची नहीं है, बल्कि जाति 'राजनीतिक हथियार' है और धर्म 'सांस्कृतिक आत्मा'। वहां का व्यक्ति अपने 'हक' के लिए जाति के साथ खड़ा होता है, और अपनी 'शांति' के लिए उसी भक्ति परंपरा के पास जाता है जिसे आप सनातन कहते हैं। यही कारण है कि वहां के हिंदुओं को "जागरूक" करने के लिए 'सनातन' शब्द के बजाय वहां की 'भक्ति और संतों' की भाषा में बात करना ज्यादा असरदार होता है।
पेरियार से पहले राजनीति 'अभिजात्य' थी, जहाँ गिने-चुने लोग शासन करते थे। पेरियार ने राजनीति को 'संख्याबल' (Population logic) पर आधारित कर दिया।
पेरियार ने पिछड़ों को आवाज तो दी, लेकिन उनके नाम पर चलने वाली राजनीति ने 'जाति' को खत्म करने के बजाय उसे और अधिक स्थाई बना दिया, क्योंकि अब लोगों की राजनीतिक और आर्थिक उन्नति उनकी 'जाति' से ही जुड़ गई है।
तमिलनाडु की इस राजनीतिक और सामाजिक स्थिति का 'सभ्यतागत समाधान केवल राजनीति से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण से ही संभव है। जब तक 'सनातन' और 'द्रविड़' को दो अलग-अलग ध्रुवों के रूप में देखा जाएगा, यह गतिरोध बना रहेगा।
इसका समाधान उन कड़ियों को फिर से जोड़ने में है जो पहले से मौजूद थीं, लेकिन आधुनिक राजनीति ने उन्हें धुंधला कर दिया है...
#इतिहास #सनातनभारत #तमिल #Tamilnadu #DMK #भाषा #भारतीय_संस्कृति #sanatandharma
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें