अंग्रेजी तो संस्कृत की एक प्राकृत बोली है

#अंग्रेजी_संस्कृत_भाषा_की_एक_प्राकृत_बोली_है

(भाग - 1)

यह तो विरला ही अवसर होता होगा जब यह अनुभव किया जाता हो कि अंग्रेजी भी संस्कृत भाषा की उसी प्रकार एक शाखा , प्राकृत बोली है जिस प्रकार अन्य अधिकांश भारतीय भाषाएँ हैं । इस तथ्य की पूरी 'अनभिज्ञता' का दुष्परिणाम यह हुआ है कि अंग्रेजी शब्दकोशों के संकलनकर्ता स्वयं ही गलत हो गये हैं । वे लोग , जहाँ कहीं आवश्यक या , वहाँ अपने शब्दों का संस्कृत - मूल प्रदान कर सकने में विफल हो गये हैं , अथवा अशुद्ध शब्द व्युत्पत्तिगत स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर बैठे हैं । _

(१)' अपर ' ( upper ) शब्द को लीजिये । इसकी वर्तनी से स्पष्ट हो जाना चाहिये कि इसका मूल उच्चारण 'ऊपर' ( ooper ) है , और यह इसी रूप में हिन्दी और संस्कृत में प्रयोग होता है । तथापि , कोई भी अंग्रेजी शब्द कोश आपको यह जानकारी नहीं देगा कि ' अपर ' एक संस्कृत शब्द है ।

इतना ही नहीं , यदि अंग्रेजी भाषी लोग इसके ध्वनिगत उच्चारण ' ऊपर ' को भी बनाये रख पाते , तो उनको इसमें कठिनाई अनुभव नहीं हो पाती कि हिन्दी और संस्कृत - भाषी लोग उनको सरलतापूर्वक समझ पाते ।

(२) ' माउस ' ( Mouse ) यदि ध्वन्यात्मक रूप में उच्चारण किया जाये , तो ' मूस ' ( Moos ) बोला जायेगा । फिर यह समझना कठिन नहीं होगा कि यह शब्द तो संस्कृत के ' मूषक ' शब्द का खण्डित रूप है ।

(३) अंग्रेजी का ' स्वेट ' संस्कृत का ' स्वेद ' ( Sweat - Sved ) है ।

(४) संस्कृत में ' नाम ' अंग्रेज़ी ' नेम ' ( Name ) है । अंग्रेजी में यह अन्य शब्दों के साथ भी प्रयुक्त होता है ; यथा सियूडोनिम ( छानाम ) , एन्टोनिम ( विलोम - नाम ) ( Pseudonym , Antonym ) आदि ।

(५) अत : अंग्रेजी शब्द ' Synonym ' पूरी तरह संस्कृत है क्योंकि संस्कृत भाषा में ' समान नाम ' कहने पर भी विश्व इतिहास के कुछ विलुप्त अध्याय वही अर्थ प्राप्त होगा ।

(६) ' Centre ' को ध्वन्यात्मक उच्चरित - रूप देने पर ' Cen - tra ' बोला जायेगा ।

(७) अंग्रेजी में ' C ' अक्षर को प्रायः ' क ' ( ' K ' ) के रूप में उच्चारण करते हैं ; यथा Cut , Cough , Cot , Caught आदि में । ' c ' की ' K ' ध्वनि का उपयोग करने पर हमें स्पष्ट ज्ञान हो जाता है कि Centra तथ्य रूप में Ken - tra है । इसका समानक संस्कृत - शब्द अपने मुल - स्रोत ' संस्कृत ' भापा से सम्बन्ध - विच्छेद कर लेने के बाद , टेढ़े - मेढ़े रास्ते पर चलने के कारण , अंग्रेज़ी का उच्चारण भ्रमित हो गया । इसका ' C ' अक्षर कभी ' K ' ( क ) और कभी ' S ' ( स ) बोला जाने लगा ।

▪️ इस प्रकार जबकि ' Centre ' शब्द का सही उच्चारण ' केन्द्र ' होना चाहिये था , ' कमेटी ' का शुद्ध उच्चारण समिति ' होना चाहिये था क्योंकि अंग्रेजी अक्षर ' C ' को ' See ' के रूप में ( स ) उच्चारण किया जाता है । Com mittee ( कमेटी ) का जब सही उच्चारण अर्थात् ' समिति ' उच्चारण किया जाये , तब तुरन्त पहचाना जा सकता है कि यह तो एक संस्कृत शब्द है ।

▪️ यह इस तथ्य का द्योतक है कि ' Committee ' जैसे शब्दों की मूल ध्वन्यात्मक संस्कृत वर्तनी बनाये रखते हुए भी अंग्रेजी भाषा किस प्रकार उच्चारण में पतनावस्था को प्राप्त हो गई है ।

▪️ ' Central ' और ' Committee ' शब्दों को साथ - साथ लेने पर हमें ज्ञात होता है कि उनका उच्चारण ' केन्त्रल समिति ' होना चाहिये । अतः , हम जान जाते हैं कि अंग्रेजी में प्रयुक्त ' Central Committee ' संस्कृत शब्द ' केन्त्रल समिति ' अथवा सही रूप में कहा जाय तो ' केन्द्रीय समिति ' का पर्यायवाची रूप ही है ।

▪️ अंग्रेजी प्रयोग भ्रमित और सम्मोहित हो गया है । इसका कारण यह है कि एक ही ( सी ) ' C ' अक्षर पर दो ध्वनियाँ ' स ' और ' क ' आरूढ़ हो गई हैं ।

(८) अंग्रेजी सर्वनाम ' You , We और She ' संस्कृत के सर्वनाम , ' यूयम , वयम और सा ' के विकृत रूप हैं । शराब का अर्थद्योतक संस्कृत का ' मदिरा ' शब्द अभी भी अंग्रेजी और अन्य युरोपीय भाषाओं में ' Madeira ' ( मदिरा ) के रूप में ही प्रचलित है ।

(९) गेय पदों के लिए प्रयुक्त तथापि ' साम ' के रूप में २१६ विश्व इतिहास के कुछ विलुप्त अध्याय उच्चरित अंग्रेजी ' Psalm ' शब्द भी संस्कृत है जैमा ' सामवेद ' संस्कृत शब्द से हमें ज्ञात होता है ।

(१०) अंग्रेजी ' Known ' और ' Unknown ' गब्दों को ध्वन्यात्मक रूप में उच्चारण किये जाने पर स्पष्ट हो जायेगा कि ये दोनों संस्कृत भाषा के ' ज्ञान ' और ' अज्ञान ' ही हैं ।

(११) ' Truth ' और ' Untruth ' की संस्कृत - मूलक कहकर व्याख्या नहीं की जाती । अंग्रेजी शब्दकोश की घोर शब्द - व्युत्पत्ति सम्बन्धी बुटि का यह एक उदाहरण है । इन दोनों शब्दों में से 1 ' अक्षर निकाल दीजिये , तुरन्त ' Ruth ' ( ऋत ) और ' Unruth ' ( अनृत ) शब्द प्राप्त हो जाएंगे जो संस्कृत शब्द हैं । यह सिद्ध करता है कि अंग्रेजी का ' ' अक्षर संस्कृत शब्दों में अन्तःपक है ।

(१२)  अंग्रेजी के ' Hunt , Hunter और Hunting ' भी संस्कृत - मूलक शब्द हैं जैसा ( मारने वाले के द्योतक ) हन्ता , हन्तारी ( दो मारने वाले ) और हन्तारः ( कई मारने वाले ) शब्दों से स्वतः स्पष्ट है ।

(१३) ' Para - typhoid और Para - military , Para - Psychology ' जैसे विपुल शब्दों में प्रयुक्त ' Para ' अंग्रेजी उपसर्ग संस्कृत का ' पर ' है जिसका अर्थ ' परदेण , पर - राष्ट्र ' आदि शब्दों में अन्य प्रकार का , या बाहर का , अथवा विचित्र है ।

(१४) Disparate , disentangle , disengage जैसे शब्दों में प्रयुक्त एक अन्य अंग्रेजी उपसर्ग ' Dis ' संस्कृत का ' दुर ' , ' दुप ' , ' दुस् ' उपसर्ग ही है जैसे ' दुश्चर ' , ' दुस्तर ' में ।

(१५) Perimetre अथवा Peripheral में सर्वदिक का द्योतक ' Peri ' ' परिभ्रम ' और ' परिमावा ' में प्रयुक्त संस्कृत का ' परि ' शब्द ही है । अंग्रेजी का Perimetre शब्द वास्तव में संस्कृत का ' परिमावा ' ही है ।

(१६) इसी प्रकार , ' Trigonometry ' संस्कृत में ' विगुणमात्रा है । यह तथ्य इस बात का द्योतक है कि प्राचीन विश्व संस्कृत - मूल पाठों की सहायता से ही ' गणित ' का अध्ययन करता था ।

(१७) माप के लिए अंग्रेज़ी शब्द ' मीटर ' ( Metre ) यदि ठीक ध्वन्यात्मक रूप में उच्चरित हो , तो संस्कृत शब्द ' मात्र : ' के रूप में ही है ।

(१८) संस्कृत , हिन्दू विश्व इतिहास के कुछ विलुप्त अध्याय ' परम्परा में ' मावा ' संगीत , औषधि और गणित आदि सभी में समान रूप मे व्याप्त माप है । अंग्रेजी छन्द - विद्या में भी यह मीटर शब्द संस्कृत - छन्दों के समान ही प्रयुक्त होता है ।

(१९) इसी के साथ - साथ , काव्यगत पंक्ति के विभाजन भी ' फट ' कहलाते हैं जो संस्कृत छन्दशास्त्र की शब्दावली ' चरण ' और पद का यथार्थ रूपान्तर है ।

(२०) स्वयं ' प्रोजोडी ' शब्द भी संस्कृत शब्द ' प्रमाद ' से है जो सभी काव्य का एक अनिवार्य गुण माना जाता है , अर्थात् इसकी भव्यता से श्रोता के मानस को चमत्कृत , प्रसन्न करने की योग्यता ।

(२१)  पेय वस्तु के रूप में ' पंच ' नामक द्रव अंग्रेजी में होते हुए भी संस्कृत शब्द है जो पाँच वस्तुओं के समूह का द्योतक है , जैसे संस्कृत में अनेक शब्द हैं ; यथा पंच - गव्य ( गौ मे उत्पन्न पाँच वस्तुएं ) , पंच - अमत ( पाँच प्रकार का अमत ) , पंच - रत्न ( पाँच आभूपण ) और . ( ग्राम ) पंच ( पांच लोगों की परिषद् ) । Soup ' ( प ) एक संस्कृत शब्द है , जैमाकि सर मोनियर विलियम्स के शब्दकोश में स्पष्टीकरण दिया गया है ।

(२२) पुरी स्थित जगन्नाथ मन्दिर के रसोइयों को ' सूपकार ' कहते हैं । लैटिन ' Sandalum ' और अंग्रेज़ी ' Sandal ' संस्कृत के ' चन्दन ' शब्द के अपभ्रंश रूप हैं ।

(२३) अंग्रेजी ' Sugar ' , प्राचीन फ्रांसीसी ' Zuchre ' , ग्रीक ' Sakkharon ' संस्कृत शब्द ' शर्करा ' से व्युत्पन्न हैं । देशी खाँड का अर्थ द्योतक अंग्रेज़ो ' Jaggery ' शब्द भी ' शर्करा ' का अशुद्ध उच्चारण है ।

(२४) अंग्रेजी ' Tutty ' , फैच ' Titie ' , अरबी ' Tutiya ' संस्कृत के ' तुत्थ ' शब्द मे ही निकले हैं ।

(२५) अंग्रेजी ' Pepper ' , लैटिन ' Piper ' , ग्रीक ' Peperi ' संस्कृत के ' पिप्पलि ' शब्द से उत्पन्न हैं ।

(२६) अंग्रेजी औरेंज ' ( Orange ) , अरबी में ' नारंज ' और संस्कृत में नारंग ' है ।

(२७) फैच , स्पेनिश और फ़ारसी ' लीलक ' संस्कृत का ' नीलक ' है ।

(२८) अंग्रेजी Ginger ' लैटिन में Gingiber है , जो संस्कृत में ' शृंगेवर ' से व्यत्पन्न है ।

(२९) संस्कृत के ' खाण्ड ' शब्द से ही अंग्रेजी Candy ' , फैच ' Candi और अरबी में ' कन्द ' है । ।

(३०) अंग्रेजी ' Beryk ' ग्रीक में ' Berullos ' है जो संस्कृत के ' वैदूर्य ' से व्युत्पन्न हैं ।

(३१) नीलवर्ण का द्योतक अंग्रेजी और स्पेनिश ' Anil ' अरेबिक भापा में ' AI - nil ' है जो संस्कृत शब्द ' नीली ' से बने हैं ।

(३२) अंग्रेजी 'Aniline' शब्द भी उसी धातु से व्युत्पन्न हुआ है । इसी से मिस्र देश मे ' नील ' नदी का प्राचीन हिन्दू ' नील - कृष्णा ' नाम स्पष्ट हो जाता है ।

(३३) अपनी संस्कृत , हिन्दू पित - परम्परा से शताब्दियों तक पृथक रहने के कारण मिस्र देशवासी यह भूल गये कि संस्कृत में ' नील ' का अर्थ नीलावर्ण था , और इसीलिए उन्होंने ' ब्ल्यू ' ( नीला ) विशेषण अपनी नदी के नाम के आगे जोड़कर ' ब्ल्यू नाइल ' ( नीली नील ) नदी नाम रख दिया जो भाषा - शास्त्र की दृष्टि से घोर बेहूदगी है ।

(३४) अंग्रेजी Aggressor ' एक संस्कृत शब्द है क्योंकि ' अन ' ( Agra ) का अर्थ ' आगे ' और ' सर ' ( Sar ) ' चलना ' है । अतः जो व्यक्ति , देश अन्य व्यक्ति , देश की सीमा में चलता है , आगे बढ़ता है वह ' Aggressor ' है ।

(३५) संस्कृत शब्द ' नासिका ' अपभ्रंश - रूप होकर अग्रेज़ी में ' Nosc ' हो गयी है , और उसमे ' Nasal ' जैसे शब्द बन गये हैं ।

(३६) अंग्रेजी Terrestrial ' संस्कृत ' धरातल ' शब्द से व्युत्पन्न है । यह इस तथ्य का द्योतक है कि ' भूमि ' का अर्थद्योतक संस्कृत शब्द ' धरा ' लैटिन भाषा में " Terra ' हो जाता है ।

(३७) इसी प्रकार ' बीच ' का सूचक संस्कृत का ' मध्य ' शब्द लैटिन और इंगलिश में ' मेडि ' ( Medi ) हो जाता है , जिसके साथ ' Middle ' शब्द बना है । अतः ' Medi - terranean Ocean ' शब्द समुह का अर्थ वह मागर है जो बड़े भू - धरातलों के मध्य स्थित है । इसीसे Mediator , Mediation , Middle , Meddle जैसे शब्दों की संस्कत व्युत्पत्ति स्पष्ट हो जानी चाहिये ।

(३८) Tri - gono - metry तीन - आयाम - परिमाप की द्योतक ' त्रि - गुण - मात्रा ' संस्कृत शब्दावली है ।

(३९) यह और संस्कृत के ' दन्त - शास्त्र ' से Dentistry जैसे शब्द इस तथ्य की ओर इंगित करते हैं कि अविस्मरणीय विगत - काल में विश्व के लोगों ने संस्कृत - अध्यापकों के चरणों में बैठकर , संस्कृत पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से ही ( विश्व के ) सभी विज्ञानों और कलाओं का अध्ययन किया था । इसका एक अन्य दृष्टान्त Gerantology में उपलब्ध है - - यह संस्कृत शब्द ' जरा ' से व्युत्पन्न है जो वृद्धावस्था का द्योतक है , ' anto ' जीवन की समाप्ति सूचक ' अन्त ' शब्द है अर्थात् मृत्यु ।

(४०)  अंग्रेज़ी ' Heart ' शब्द संस्कृत विशेषण हादिक ' ( अर्थात् Heart - felt ) से व्युत्पन्न है ।

(४१) इसी प्रकार , संस्कृत का हिक्क ' अंग्रेजी हिक्कप्स ' है । '

(४२) Osteo - malacia ' संस्कृत शब्दों ' अस्थि ' ( हड्डियों ) और ' बुरी ' अर्थात रोगी हो जाने के द्योतक ' मल ' का समूह है । '

(४३) Osteoporosis ' शब्द भी हड्डियों के अर्थद्योतक ' अस्थि ' से ही व्युत्पन्न है । यह तथ्य इस बात का द्योतक है कि प्राचीन विश्व में चिकित्सा की भारतीय प्रणाली ' आयुर्वेद ' व्यवहार में आती थी और , इसीलिए यद्यपि आज अंग्रेजी चिकित्सा पद्धति ' ऐलोपैथी ' प्रचलित है , तथापि इसमें अभी भी आयुर्वैदिक शब्दावली प्रयुक्त होती है ।

(४४) 'धूलि - मलिन - विकृत ' का अर्थद्योतक संस्कृत शब्द ' मल ' अंग्रेजी भाषा में व्यापक स्तर पर प्रयोग में आता है ; यथा "Mal - administration, Mal adroit , mal - practice , malign , malevolence आदि में । "

(४५) '"Suo - moto"' शब्द वास्तव में लैटिन है , फिर अंग्रेजी में विधि - भाषा में व्यापक रूप में व्यवहार में आता है । यह संस्कृत शब्द ' स्व मत ' का अपरिष्कृत उच्चारण है । किसी शब्द का नकारात्मक शब्द - रूप प्रस्तुत करने के लिए संस्कृत उपसर्ग ' अ ' और ' अन ' का भी बहुत प्रयोग किया जाता है ; यथा अंग्रेजी ' A - moral ' और ' Un - known ' में । संस्कृत में इनके समानक शब्द ' अमल ' ( अर्थात शद्ध ) और ' अनभिज्ञ हैं ।

(४६)  ' ट ' के रूप में उच्चरित अंग्रेजी " Two ' शब्द मूल संस्कृत में द्वौ ' था । इसकी वर्तनी इस बात की द्योतक है कि इसका उच्चारण ' Twou ' अर्थात् ' द्वौ ' किया जाना था । यह अंग्रेजी के ' Two ' शब्द का संस्कृत - भूल ' द्वौ ' है । इसी प्रकार अंग्रेजी ' Three ' संस्कृत का ' वि ' है जैसा ' Triology , triple , triplicate ' आदि में ।

(४७)  अंग्रेजी का Trident शब्द पूर्णत : संस्कृत है चूंकि ' त्रि ' का अर्थ Three और Dent का अर्थ दाँत अथवा नोकें हैं ।

(४८) इसी प्रकार ' Making a dent ' में Dent शब्द संस्कृत ' दन्त ' से है जैसाकि जब कोई रोटी का टुकड़ा दाँत से काटता है , तो उसकी एक छाप रह जाती है । अंग्रेजी Tree संस्कृत का ' तरु ' है ।

(४९)' Bility ' शब्दांश के साथ समाप्त होने वाले सभी शब्द ' Advisibility , Gullibility , Perceivability Palatability ' आदि संस्कृत अन्त्य शब्दांश ' बल - इति ' प्रयोग करते है जिसका अर्थ ' वैसा करने की क्षमता ' है ; यथा जिसमें स्वादिष्ट बना सकने की क्षमता है , वह Palatability है ।

(५०) तब यह बात भली प्रकार से समझ में आ सकेगी कि अंग्रेजी शब्द ' Navigability ' विशुद्ध संस्कृत का ' नावि गमन बल इति ' समास शब्द है क्योंकि संस्कृत में ' नावि ' का अर्थ नौका है , ' गमन ' ( ग ) गति की द्योतक है , ' बल ' का अर्थ वह है जिसकी क्षमता हो , और ' इति ' का अर्थ ऐसा है । यह प्रशित करता है कि अंग्रेजी शब्द Navigability पूरी तरह संस्कृत - शब्द है , फिर भी कोई अंग्रेजी शब्दकोश उसकी व्याख्या इस प्रकार नहीं करता है ।

(५१) यही बात संस्कृत - आधारित Stability ( स्थ - बल - - इति ) शब्द की है जो संस्कृत में स्थ - बल - - इति ' है जिसका अर्थ है कि किसी भी स्थिति में ( बने ) खड़े रहने की क्षमता है । इसीसे सहज निष्कर्ष यह निकलता है कि संस्कृत ' स्थ ' धातू अंग्रेजी में ' स्त ' ( st ) के रूप में व्यापक स्तर पर प्रयोग की जाती है ; यथा ' stand , stationary , station , stationing ' आदि में । इनसे मिलते - जुलते संस्कृत शब्द हैं ' स्थान , स्थानक , स्थित ' । ' दबाव ' या ' बोस ' की द्योतक संस्कृत धात ' भार ' से अंग्रेजी के ' Bary sphere , Barometre ' शब्द बने हैं ।

(५२)  ' बराबरी ' या ' समानता ' के संस्कृत शब्द ' सम ' से हमें अंग्रेजी के ' semi circle , Simisphere ( अर्थात् hemispere ) , Semblance , sample , similarity , similar ' आदि शब्द प्राप्त होते हैं ।

(५३)  अंग्रेजी भाषा के ' Maternity , Paterniti ' संस्कृत के ' मातृ - नीति , पितृ - नीति ' शब्द हैं । लैटिन में Mater - Dei संस्कृत में मातृ देवी है । "

(५४) Mother , Maternal , Matrimony ' आदि सभी शब्द संस्कृत के ' माता ' ' मातर ' शब्दों से व्युत्पन्न हैं।

(५५) अंग्रेजी शब्द ' Son ' ' Sonny ' संस्कृत के ' सुनुः ' शब्द से व्युत्पन्न हैं । मौत के अर्थद्योतक संस्कृत के ' मृत्य ' शब्द से अंग्रेजी के ' Mertal , mortuary , morguc , Post - mortem , immortal ' आदि शब्द बने हैं ।

(५६)  पैर के अर्थद्योतक संस्कृत के पाद शब्द से ही अंग्रेजी के ' Biped ' ( द्विपाद ) , Tripod ( त्रिपाद ) , Chiropody , Centepede ( शतपाद ) , pedeotrian ( पादचर ) , pedestal ( पादस्थल ) आदि शब्द मिलते है ।

क्रमशः

🚩विचार प्रसार🙏🙏🙏🙏🙏
✍️जय मां भारती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महाराणा प्रताप के दरबारी पं. चक्रपाणि मिश्र: ज्ञान विज्ञान के एक विस्मृत एक अपरिचित एतिहासिक पात्र......

नशेड़ी ओशो के अनुसार बच्चे खुलकर नशा करें...

दृष्ट व्यक्ति की परिभाषा...