मलाया और सिंगापुर में सनातन संस्कृति...
#मलाया_और_सिंगापुर_की_वैदीक_दास्ताँ....
दक्षिण भारत से #मैक्सिको अर्थात् "पाताल - लोक" तथा प्रशान्त - द्वीपों को पुरातन - कालीन भारतीय जलमार्गों पर सिंगापुर एक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाह थी । इसका संस्कृत नाम ' सिंह - पुर ' का द्योतक है ।
१५ वीं शताब्दी के अन्त में सिंगापुर में उतरने वाले अंग्रेज - अन्वेषक ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि मैंने परमेश्वर नामक राजा का बनवाया हुआ एक दुर्ग दक्षिण समुद्र पार के निकट अब स्टैम्फोर्ड द्वारा घेरी गयी भूमि पर देखा था।
सिंगापुर के उत्तर में संकीर्ण सुरंग के पार मलाया - पर्वत - श्रेणियां हैं । मलाया सामान्य संस्कृत नाम है । मलाया के सभी नगर संस्कृत नामों से ' विभूषित हैं ।
इस प्रकार हमें सीरामबन मिलता है जो संस्कृत का शुद्ध श्रीराम बन है । सुंगई - पट्टनि ही शृंग - पट्टन है ।
मलाया के देशी राज्यों के शासक तथा राजवंशी - परिवार के सदस्य संस्कृत उपाधियों से श्री विभूषित हैं , यद्यपि पिछली अनेक शताब्दियों से वे इस्लाम को अपना धर्म घोषित करते रहे हैं । राजकन्याएँ पुत्री , महादेवी , विद्याधरी कहलाती हैं ।
शासकगण राम और लक्ष्मण की उपाधियाँ धारण करते हैं । उनके राजमहल अस्थान कहलाते हैं , जो स्वयं संस्कृत शब्द है ।
दो पीढ़ियों पूर्व ' जोहोर - बाहरू ' नामक स्थान का शासक महाराजा के नाम से पुकारा जाता था । उक्त पद उनके पटल - वस्त्रों पर अभी भी कढ़ा हुआ अथवा मोहर लगाया मिलता है ।
मलाया की खुदाई में हिन्दू - प्रतिमाओं और मन्दिरों के अतिरिक्त और कुछ नहीं मिलता । अभी कुछ वर्ष पूर्व ही सुंगई - पट्टनि में हुई खुदाई में एक शिव - मन्दिर मिला था।
' इपोह ' नाम से पुकारे जाने वाले नगर से कुछ मील पर गरम पानी का झरना है । प्राचीन संस्कृत पुण्डरीक स्तोत्र वहाँ प्राप्त हुआ था । उस स्थल पर लगे हुए स्तम्भ में संगमरमर के जड़े हुए फलक में उसी प्राचीन - ग्रन्थ के कुछ अवतरण खुदे हुए हैं ।
ब्रह्मचारी कैलासम उपनाम स्वामी सत्यानन्द नाम के एक भारतीय संन्यासी मलाया में बस गये थे । वे वहाँ तथा सिंगापुर में अनेक सामाजिक संस्थाओं का संचालन करते रहे । उन्होंने ' मलाया के इतिहास की झलकें नामक एक पुस्तक लिखी तथा प्रकाशित की है । उन्होंने उस पुस्तक में , सविस्तार , भारतीय इतिहास तथा पुरातत्त्व की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण उन स्थानों का वर्णन किया है जो पूर्व एशियायी क्षेत्र में मलाया से कोरिया तक मिले हैं ।
✍️जय मां भारती 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩
🔥विचार प्रसार🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें