वेशभूषा की मनोवैज्ञानिक कसौटी.......

 वेशभूषा की मनोवैज्ञानिक कसौटी....... 



एक दो नहीं संपूर्ण 6 वर्ष तक उसने पार्कों , थियेटरों , छविग्रहों और दूसरे - दूसरे सार्वजनिक स्थानों के चक्कर काटे । एक नहीं हजारों फोटोग्राफ लिये और जिस जिस के फोटोग्राफ लिये उन - उन के व्यक्तिगत जीवन का परिचय और अध्ययन किया । सोचते होंगे होगा कोई व्यर्थ के कामों में समय गंवाने वाला फक्कड़ , पर नहीं वह हैं लन्दन के एक प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक - श्रीनेक हेराल्ड जिन्होंने इतने वर्ष के अध्ययन से महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह निकाला कि वेष - भूषा का मनुष्य के चरित्र , स्वभाव , शील और सदाचार से गहनतम सम्बन्ध है । पुरुषों की तरह की वेष - भूषा धारण करने वाली नवयुवतियों का मानसिक चित्रण और उनके व्यवहार की जानकारी देते हुए श्री हेराल्ड लिखते हैं - ऐसी युवतियों की चाल - ढाल , बोल - चाल , उठने बैठने के तौर तरीकों में भी पुरुष के से लक्षण प्रकट होने लगते हैं । वे अपने आप को पुरुष सा अनुभव करती हैं जिससे उनके लज्जा आदि नारी सुलभ गुणों का ह्रास होने लगता है । स्त्री जब स्त्री न रह कर पुरुष बनने लगती है तब वह न केवल पारिवारिक उत्तरदायित्व निबाहने में असमर्थ हो जाती है वरन् उसके वैयक्तिक जीवन की शुद्धता भी धूमिल पड़ने लगती है । पाश्चात्य देशों में दाम्पत्य जीवन में उग्र होता हुआ अविश्वास उसी का एक दुष्परिणाम है । ” श्री हेराल्ड ने अपना विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय आचार्यों ने वेष - भूषा के जो नियम और आचार बनायें वह केवल भौगोलिक अनुकूलता ही प्रदान नहीं करते वरन् स्त्री - पुरुषों की शारीरिक बनावट का दर्शक पर क्या प्रभाव पड़ता है उस सूक्ष्म विज्ञान को दृष्टि में रखकर भी बनाये गये हैं वेष - भूषा का मनोविज्ञान के साथ इतना बढ़िया सामंजस्य न तो विश्व के किसी देश में हुआ न किसी संस्कृति में , यह भारतीय आचार्यों की मानवीय प्रकृति के अत्यन्त सूक्ष्म अध्ययन का परिणाम था । आज पाश्चात्य देशों में अमेरिका में सर्वाधिक भारतीय पोशाक - साड़ी का तो विशेष रूप से तेजी से आकर्षण और प्रचलन बढ़ रहा है दूसरी ओर अपने देश के नवयुवक और नवयुवतियां विदेशी और सिनेमा टाइप वेष - भूषा अपनाती चली जा रही हैं । यह न केवल अन्धानुकरण की मूढ़ता है वरन् अपनी बौद्धिक मानसिक एवं आत्मिक कमजोरी का ही परिचायक है ।

यदि इसे रोका न गया और लोगों ने पैंट , कोट , शूट , बूट , हैट , स्कर्ट , चुस्त पतलून सलवार आदि भद्दे और भोंडे परिधान न छोड़े तो और देशों की तरह भारतीयों का चारित्र्यक पतन भी निश्चित ही है । श्री हेराल्ड लिखते हैं - कि सामाजिक विशेषताओं को इस सम्बन्ध में अभी विचार करना चाहिये अन्यथा वह दिन अधिक दूर नहीं जब पानी सिर से गुजर जायेगा । भारतीय दर्शन में आत्म कल्याण के लिये बहुत उपाय हैं सैकड़ों योग साधनायें हैं वैसे ही लोक - कल्याण के लिए भी अनेक परम्परायें मान्यतायें और आचार - विचार प्रतिस्थापित किये गये हैं उन सबका उद्देश्य जीवन को सशक्त और संस्कारवान बनाना रहा है अब जो परम्परायें विकृत हो चुकी हैं उनमें वेष - भूषा भी कम चिन्ताजनक नहीं हमें अनुभव करके ही नहीं इस मनोवैज्ञानिक खोज से भी सीखना चाहिये कि अपनी वेष - भूषा ओछापन नहीं बड़प्पन का ही प्रतीक है । हां काले अंग्रेज और काली मैम बनना हो तब तो कुछ भी पहना और ओढ़ा जा सकता है ।

     ((📖पुस्तक : भारतीय संस्कृति की रक्षा कीजिए))   

                          (AWGP Literature )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महाराणा प्रताप के दरबारी पं. चक्रपाणि मिश्र: ज्ञान विज्ञान के एक विस्मृत एक अपरिचित एतिहासिक पात्र......

नशेड़ी ओशो के अनुसार बच्चे खुलकर नशा करें...

दृष्ट व्यक्ति की परिभाषा...