आयरलैंड में वैदिक संस्कृति का अतित

#वैश्विक_वैदिक_संस्कृति_आयरलैंड_में.....


आयरलैण्ड का वैदिक अतीत बताता है कि #आयरलैण्ड आर्यस्थान का यूरोपीय अपभ्रंश है । हो सकता है कि उसे अरण्य स्थान भी कहते हों ।

उस आयरलैण्ड में वैदिक अवशेष भी विपुल हैं और वहाँ के लोगों के रहन - सहन में वैदिक परम्पराएँ भी दीखती हैं , यद्यपि उन लोगों पर कृस्ती विचार - प्रणाली लादे हुए एक सहस्र वर्ष से अधिक समय बीत गया ।

#The_Encyclopaedia_of_Ireland नाम के आयरिश ज्ञानकोश ( सन् १ ९ ६८ में Dublin नगर में Allen Figgis द्वारा प्रकाशित ) में पृष्ठ ८२ पर उल्लिखित है कि " आयरिश राज परम्परा धार्मिक होती थी । राजा एक प्रकार से प्रजाजनों का पुरोहित माना गया था । " भारतीय वैदिक परम्परा भी ठेठ वही है ।

उदयपुर के महाराणा भी अपने आपको परमात्मा का पुरोहित मानते थे । प्राचीन समय में आयरलैण्ड में १५० रियासतें थीं।प्रत्येक राज्य तुअथ ( Tuath ) कहलाता था । राजा को ' राय तुअथ ' ( Ri Tuath ) कहते थे । उन सब में प्रमुख राजा ( राया ) को रायराय ( ruiri ) कहा जाता था । भारत में भी ' राज राज चोल ' , ' राजराजेश्वर ' यो ' राजाधिराज ' उसी प्रकार की पदवियाँ होती थीं ।

समाज में वैदिक संयुक्त कुटुम्ब पद्धति ही प्रचलित थी । Tuath शब्द देवस्थान का अपभ्रंश है । सन् ६०८ ईसवी में ' तारा ' ( तारागढ़ ) के राजा Flan Sinn ने Cashel के राजा ' पुरोहित ' Mac Cuilennain को Belach के युद्ध में  पराजित कर मार डाला । Flan Sinn यह प्रेमसिंह का अपभ्रंश है ।

(१) सिन्धु नदी के प्रति आयरिश लोगों की श्रद्धा :

वैदिक संस्कृति में सिन्धु नदी को बड़ा सम्मान प्राप्त है । वह सम्मान विविध प्रदेशों से प्रकट होना उन प्रदेशों की प्राचीन वैदिक सभ्यता का एक लक्षण है । उदाहरणार्थ जापान की मूल सभ्यता Shintoism कहलाती है । वह सिन्धु सभ्यता ( Sindhuism ) का द्योतक है । उसी प्रकार आयरिश भाषा में Seghdu ( यानि सिन्धु देश )

"बड़ा रमणीय प्रदेश विश्व के गिने चुने प्रदेशों में से एक ' चार नन्दनवनों में से एक माना गया है ।" ( #Vallancey के ग्रन्थ में पृष्ठ २८ पर यह उल्लेख है ) ।

(२) आयरिश लोगों के हिन्दू देवता :-

#Vallancey के ग्रन्थ के पृष्ठ ३२-३४ पर लिखा है कि

" हिन्दुओं के लगभग सारे देवता आयरिश लोग भी पूजते थे । उनके नाम की वेदियाँ आयरलैंड में अभी भी हैं । Dupuis के कथनानुसार आयरिश लोगों को हिन्दू ही कहना चाहिए । Prospectus of an Irish Dictionary नाम के अपने ग्रन्थ की प्रस्तावना के पृष्ठ XXIII पर १८ देवताओं के नाम दिए हैं जिन्हें Pagan ( भगवान ) तथा आयरिश तथा ब्राह्मण सारे ही मानते थे । यह उल्लेखनीय है कि आयरलैंड की दो बड़ी - से - बड़ी नदियों के नाम Seanon ( Shannon ) तथा Suir वही हैं जो भारत की दो बड़ी नदियों के हैं – सिन्धु और सुरनदी ( गंगा ) । बेबीलोन में जिसे Euphr ates कहा जाता है उसका ( प्राचीन ) नाम भी ' सुर ' ( गंगा ) ही है ।"

इस प्रकार आयरलैंड में भी  विश्व संस्कृति सनातन धर्म 🚩वैदिक धर्म के स्पष्ट प्रमाण है। वे लोग यज्ञ करते थे उसके भी कई प्रकार के साक्ष्य है। तथापि इस विषय पर बहोत से और भी कई तथ्य है जिनका विस्तार एक पुस्तक में ही संभव है।

✍️जय मां भारती 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩
🙏🔥विचार प्रसार🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮🔮

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओ३म् 🕉️

महाराणा प्रताप के दरबारी पं. चक्रपाणि मिश्र: ज्ञान विज्ञान के एक विस्मृत एक अपरिचित एतिहासिक पात्र......

नशेड़ी ओशो के अनुसार बच्चे खुलकर नशा करें...